
बिजनौर जिले में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 आज प्रातः 10 बजे शुरू हो गई हैं।
परीक्षा दो दिन आज और कल चलेगी। जिले में 22 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 2-2 पालियों में है। प्रत्येक पाली में 10200 विद्यार्थी भाग लेंगे। तथा पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू हो गई हैं जोकि 12 बजे तक चलेगी। तो वही दूसरी पाली 3:00 बजे से 5:00 बजे तक संपन्न होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 को लेकर तैयारी पूरी कर ली थी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था सहित परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण हो गई है। डीएम ने परीक्षा को लेकर अधिकारियों की मीटिंग लेकर दिशा निर्देश दे चुकी है। परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय पर 10 किलोमीटर की परिधि में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।










