
Written by
Udaybharat24News
बिजनौर डीएम कार्यालय परिसर में निकला जहरीला सांप कर्मचारियों में मचा हड़कंप
जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में अचानक एक जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत एहतियात बरतते हुए वन विभाग की टीम को बुलाया। टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। सफल रेस्क्यू के बाद सांप को जंगल में छोड़ने की तैयारी की गई। सांप निकलने की घटना से कार्यालय परिसर में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।










