
कानपुर : गोविंद नगर के चावला मार्केट चौराहे पर बारिश और जलभराव की समस्या की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए महापौर प्रमिला पाण्डेय और नगर आयुक्त सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान महापौर ने मेट्रो अधिकारियों के साथ तीखी बहस और कथित तौर पर दोनों के बीच धक्का मुक्की होने की भी बात सामने आरही है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निरीक्षण करने पहुँची महापौर ने जलभराव की समस्या के लिए कथित तौर पर मेट्रो अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए एक अधिकारी को नाले में धकेलने की कोशिश की और धक्का-मुक्की की। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान नहीं हुआ, तो मेट्रो अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस घटना और महापौर के गुस्से को देखते हुए मौके से मेट्रो अधिकारी फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि चावला मार्केट चौराहे के पास जलभराव के कारण जनता को काफी परेशानी हो रही है, जिसके चलते महापौर ने यह कदम उठाया। मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।










