Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अयोध्या:-धार्मिक नगरी मे राम मंदिर परिसर में अब तक जितने भी निर्माण हुए सबकी गुणवत्ता परखी जाएगी…

Author Image
Written by
Udaybharat24News

अयोध्या:-धार्मिक नगरी मे राम मंदिर परिसर में अब तक जितने भी निर्माण हुए सबकी गुणवत्ता परखी जाएगी।इस दौरान सर्किट हाउस मे मीडिया से बात करते हुए मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र का कहना है कि अब मंदिर निर्माण पूर्णता की ओर है। कहा कि परिसर में एक और ऐतिहासिक व भावनात्मक अध्याय जुड़ गया है। परिसर में स्थित अंगद टीला पर गिलहरी की मूर्ति स्थापित की गई है। लंका विजय के लिए रामसेतु के निर्माण के दौरान अपनी भूमिका निभाने वाली गिलहरी को भी राम जन्मभूमि में विशेष स्थान दिया गया।

V/0-1-उन्होंने बताया कि गिलहरी की मूर्ति को राम मंदिर ट्रस्ट ने अंगद टीले पर स्थापित किया है। जहां से वह मंदिर की ओर निहारती नजर आ रही है। कांस्य के बनी गिलहरी भक्तों को आकर्षित कर रही है। बताया कि राम मंदिर की चार किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवॉल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया है। बाउंड्रीवॉल के पास 25 वॉच टावर बनाए जाएंगे। वॉच टावर की डिजाइन फाइनल कर दी गई है। साथ ही पुलिस बूथ को भी समन्वय के साथ सही स्थान पर स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है। सुरक्षा ढांचे की रूपरेखा को लेकर जिला प्रशासन के साथ विस्तृत बैठक की गई, ताकि नया सुरक्षा प्लान बनाया जा सके।

Advertisement Box

V/0-2-उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु रामलला के दर्शन के बाद अयोध्या में और क्या देखें, यह सोचना आवश्यक है। इसलिए अयोध्या को पर्यटन की सर्वोत्तम नगरी बनाने की योजना पर भी काम होना चाहिए।वही बताया कि 15 अक्तूबर तक गेट नंबर 11 का निर्माण पूरा कर उसका नामकरण भी कर दिया जाएगा। इसके बाद गेट नंबर तीन का निर्माण शुरू होगा। बैठक में मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा समेत अन्य शामिल रहे।रामकथा संग्रहालय के संदुरीकरण का काम भी तेजी से चल रहा है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने बताया कि रामायण से जुड़ी मूल प्रतियों को संग्रहालय में रखा जाएगा। सभी प्रदेश सरकारों से इसकी प्रति उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। कुछ व्यक्ति विशेष की ओर से रामायण की मूल प्रति भेजी गई है, लेकिन सरकारी स्तर पर अभी नहीं आए हैं। संग्रहालय के सुंदरीकरण का प्रथम चरण का काम पूरा हो चुका है, दूसरे चरण का काम अप्रैल 2026 तक पूरा हो जाएगा।

उन्नाव:- एक्सईएन की अभद्र टिप्पणी पर लामबंद हुए व्यापारी…
आज फोकस में

उन्नाव:- एक्सईएन की अभद्र टिप्पणी पर लामबंद हुए व्यापारी…

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp