Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कानपुर:-फर्जी जज बनकर करोड़ों की टप्पेबाज़ी करने वाले शातिर ठग और उसकी पत्नी को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया…

Author Image
Written by
Udaybharat24News

कानपुर फर्जी जज बनकर करोड़ों की टप्पेबाज़ी करने वाले शातिर ठग और उसकी पत्नी को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को जज बताकर लोगों को लोन दिलाने का झांसा देता था और अब तक लाखों–करोड़ों की ठगी कर चुका है। पुलिस ने दोनों को पकड़कर 42 लाख से ज्यादा की नकदी भी बरामद की है। ये कार्रवाई डीसीपी सेंट्रल जोन श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्विलांस और स्वॉट टीम ने अंजाम दी है कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने फर्जी जज बनकर ठगी करने वाले एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जिसने अब तक लाखों–करोड़ों की टप्पेबाज़ी की। पुलिस के हत्थे चढ़ा ये शख्स असल में विष्णु कुमार गुप्ता है, लेकिन लोगों को बरगलाने के लिए खुद को आयुष्मान शंकर नाम से हाईकोर्ट का जज बताता था। आरोपी के साथ उसकी पत्नी भी इस पूरे खेल में बराबर की भागीदार रही।पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने लखनऊ के केजीएमयू की नर्सिंग ऑफिसर को भी अपने झांसे में लिया था। इन लोगो ने महिला को कानपुर बुलाकर बड़े लोन का लालच दिया… यहां तक कि उसे मूवी दिखाने के बहाने रेव थ्री मॉल ले गया और फिर मौके का फायदा उठाकर करीब 59 लाख रुपये की टप्पेबाज़ी कर फरार हो गया। लेकिन फरारी ज़्यादा दिनों तक नहीं चली। डीसीपी सेंट्रल जोन श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्विलांस और स्वॉट टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 42 लाख से ज्यादा की नकदी बरामद की है पुलिस का कहना है कि आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं और ठगी के अन्य पीड़ितों की तलाश जारी है

Advertisement Box
उन्नाव:- एक्सईएन की अभद्र टिप्पणी पर लामबंद हुए व्यापारी…
आज फोकस में

उन्नाव:- एक्सईएन की अभद्र टिप्पणी पर लामबंद हुए व्यापारी…

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp