
गाजीपुर मामूली विवाद में युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या
सादात थाना क्षेत्र के मौधिया बाजार की घटना।
अंडे की दुकान पर पहले पानी लेने को लेकर हुआ विवाद
विवाद में एक पक्ष ने लाठी डंडों से युवक और उसके साथी पर किया हमला हमले में एक युवक की हुई मौत,दूसरा गम्भीर घायल।
पुलिस केस दर्ज कर मामले की कार्यवाही में जुटीगाजीपुर में मामूली विवाद में दबंगो ने लाठी डंडों से पीट पीट कर एक युवक की हत्या कर दी,जबकि घटना में मृतक का साथी गम्भीर रूप से घायल है।घटना सादात थाना क्षेत्र के मौधिया बाजार की है।जहाँ एक अंडे की दुकान पर पहले पानी लेने को लेकर युवकों के दो ग्रुपों में विवाद हो गया।विवाद के दौरान दबंग युवकों के ग्रुप ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया।हमले में दो युवक अजय और सोनू यादव गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिसमे अजय की मौत हो गयी।जबकि घायल दूसरे युवक कोनीलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।










