
कानपुर देहात अकबरपुर तहसील अधिवक्ता समिति पुस्तकालय अध्यक्ष पद के चुनाव में मो०अयूब व अध्यक्ष पद के लिए विपिन चंद्र दीक्षित की ऐतिहासिक बड़ी जीत हुई..
कानपुर देहात की अकबरपुर तहसील में अधिवक्ता समिति के पुस्तकालय अध्यक्ष पद के चुनाव में मोहम्मद अयूब ने 155 वोट मिले जीत 69 वोटो से ऐतिहासिक जीत हुई वहीं अध्यक्ष पद के विपिन चंद्र दीक्षित ने शानदार जीत दर्ज की है। विपिन चंद्र दीक्षित ने 169 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमित श्रीवास्तव को 94 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।
जैसे ही चुनाव परिणाम घोषित हुए, तहसील परिसर जश्न में डूब गया पुस्तकालय अध्यक्ष मोहम्मद अयूब विजयी प्रत्याशी विपिन चंद्र दीक्षित को अधिवक्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जमकर जश्न मनाया गया और खुशी में पटाखे भी फोड़े गए।
अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। पूरे तहसील परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
विजय के बाद नवनिर्वाचित पुस्तकालय अध्यक्ष अयूब व साथ में अध्यक्ष विपिन चंद्र दीक्षित ने तहसील में मौजूद सभी अधिवक्ताओं के चैंबरों में जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें समर्थन देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।










