
अयोध्या:-रामलीला का भव्य कार्यक्रम 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक
अयोध्या धाम के भगवदाचार्य स्मारक सदन में संत श्री तुलसीदास रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला का भव्य कार्यक्रम 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर बड़ा भक्तमाल में बैठक की गईं.. बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवदाचार्य स्मारक सदन में संत श्री तुलसीदास रामलीला समिति द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस बार मध्य प्रदेश के खजरुई ताल के द्वारा रामलीला की जाएगी।उन्होंने कहा यह आयोजन भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसमें वे भगवान राम की जीवन गाथा का आनंद ले सकते हैं।इस बैठक मे रामलीला समिति के अध्यक्ष महंत अवधेश दास,समिति के महामंत्री महंत संजय दास, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण,जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य,महंत हेमन्त दास, शिवम श्रीवास्तव और पदाधिकारियों उपस्थिति रहे।










