Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिजनौर:- नगीना से समाजवादी पार्टी मनोज कुमार पारस की जमानत याचिका खारिज कर भेजा जेल…

Author Image
Written by
Udaybharat24News

बिजनौर:-अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट नंबर एक शांतनु त्यागी ने जानलेवा हमले के मामले में आरोपित नगीना विधानसभा के सपा विधायक मनोज पारस की जमानत याचिका निरस्त कर दी है। मनोज पारस के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट चल रहे थे। इस पर उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया था। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया छतर सिंह ने आरोपित पूर्व विधायक एवं प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान, उनके बेटे अमित चौहान, कपिल गुर्जर, राशिद, रफी सैफी और नगीना से सपा विधायक मनोज के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया था। आरोप था कि 29 सितंबर 2020 की शाम वह स्कूटी से रिश्तेदारी में जा रहा था। स्कूटी के पीछे परिचित लवी बैठा था। रास्ते में पीछे से ओवरटेक कर कार आगे आकर रुकी। कार में उक्त आरोपित सवार थे। आरोपितों ने मुकदमे की पैरवी करने पर धमकी दी।

Advertisement Box

आरोप है कि वादी छतर सिंह को आरोपित विधायक मनोज पारस और रफी सैफी ने पकड़ लिया और अमित चौहान ने जान से मारने की नीयत से छतर सिंह के सीने में चाकू से वार किया। उसकी लाठी-डंडे से पिटाई की। स्वजन गंभीर हालत में वादी को थाने लेकर आए। छतर सिंह को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में उक्त आरोपितों को कोर्ट ने तलब किया था। नगीना विधानसभा के सपा विधायक मनोज पारस के कोर्ट में पेश न होने के कारण गैर जमानती वारंट चल रहे थे। मंगलवार को विधायक मनोज पारस ने कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।

उन्नाव:- एक्सईएन की अभद्र टिप्पणी पर लामबंद हुए व्यापारी…
आज फोकस में

उन्नाव:- एक्सईएन की अभद्र टिप्पणी पर लामबंद हुए व्यापारी…

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp