
कानपुर देहात युवक की हत्या का सनसनी खेज खुलासा…….. कलयुगी माँ ने किया मां की ममता को किया कलंकित……. अवैध रिश्ते को कायम रखने और बीमा पालिसी की लालच मे दिया बेटे की हत्या को अंजाम…… दो वर्षो से प्रेमी संग रच रही थी युवक की ह्त्या की साजिश…… मृतक युवक की कराई थी कई बीमा पालिसी…….जनपद कानपुर देहात में रिश्तो को कलंकित करने वाली वारदात सामने आई है। जहां कलयुगी मां ने अपने बेटे की हत्या अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी। लालच ने ममता को हैवान बना दिया…… और रिश्तों का ऐसा सौदा किया कि सुनने वालों की रूह कांप जाए। महज बीमा क्लेम और अवैध प्रेम संबंध के लिए मां ने बेटे की हत्या प्रेमी के साथ मिलकर कर दी।
दरअसल जनपद कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव की रहने वाली ममता सिंह ने अपने ही बेटे प्रदीप सिंह (25) को मौत की नींद सुला दिया। मृतक युवक के पिता की मौत के बाद उसकी माँ ममता के पास के ही रहने वाले मयंक कटियार का घर पर आना-जाना बढ़ गया और अवैध संबंध हो गए। मृतक युवक इसका विरोध करता रहा था। लेकिन मां नही मानी। इसी दौरान ममता ने बेटे के नाम पर चार बीमा पॉलिसियां कराईं और फिर एक खौफनाक साजिश रची।
ममता ने अपने प्रेमी मयंक और उसके भाई ऋषि के साथ मिलकर बेटे को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई। बेटे को बहाने से बुलाया। रास्ते में मयंक और ऋषि ने हथौड़ी से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। शव को हाईवे किनारे फेंक दिया गया, ताकि लगे कि सड़क हादसा हुआ है।
पुलिस ने जब मयंक को पकड़ा तो पूरा राज खुल गया। कलयुगी माँ ने बेटे की जान की कीमत मां ने रुपयों और अवैध प्यार में तौल दी।
बीते दिनों बरौर पुलिस ने मुठभेड़ में ऋषि कटियार को दबोचा था, गोली लगने से घायल हो गया था। वही आज कलयुगी माँ को धर दबोचा










